फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   loksabha election: Kangra parliamentary seat: The key to power will be in the hands of male voters, know what

कांगड़ा संसदीय सीट: लोकसभा चुनाव में पुरुष वोटरों के हाथ रहेगी सत्ता की चाबी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Fri, 05 Apr 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 11:22 AM IST
सार

 संसदीय क्षेत्र में 7,58,430 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 7,28,712 महिला मतदाता हैं। 11,64, 896 मतदाता कांगड़ा जिला के 13 विधानसभा क्षेत्रों में हैं, जबकि 3,22,246 के करीब मतदाता चंबा जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में हैं।

विज्ञापन
loksabha election: Kangra parliamentary seat: The key to power will be in the hands of male voters, know what
वोटर(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांगड़ा-चंबा सीट पर प्रत्याशियों की जीत की चाबी पुरुष मतदाताओं के हाथ में रहेगी। 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले क्षेत्र में 14.87 लाख मतदाता हैं। इसमें 20 हजार से अधिक सर्विस वोटर भी हैं।  संसदीय क्षेत्र में 7,58,430 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 7,28,712 महिला मतदाता हैं। 11,64, 896 मतदाता कांगड़ा जिला के 13 विधानसभा क्षेत्रों में हैं, जबकि 3,22,246 के करीब मतदाता चंबा जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में हैं। नए मतदाताओं का पंजीकरण जारी है, लेकिन अभी तक 17 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है। महिलाओं की तुलना में 29718 पुरुष मतदाता अधिक हैं। वहीं कांगड़ा जिला के अंतर्गत सुलह विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं की संख्या में संसदीय क्षेत्र में पहले पायदान पर है।

विज्ञापन


यहां 106462 मतदाता हैं। जबकि दूसरे नंबर पर जवाली विधानसभा क्षेत्र है, यहां पर 95 हजार के करीब मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर 88372 मतदाताओं के साथ इंदौरा विधानसभा क्षेत्र है। संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदाता डलहौज विधानसभा क्षेत्र में हैं, यहां कुल मतदाताओं की संख्या 70326 के करीब है। हालांकि लोकतंत्र के इस पर्व में महिला और पुरुष सभी मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। इसके चलते सभी दलों के प्रत्याशी महिला और पुरुष मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करते हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशी की जीत में पुरुष मतदाता अधिक मतदान करते हैं या महिला मतदाता। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed