फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha election 2019 ram lal thakur may be congress candidate for hamirpur seat

अग्निहोत्री-सुक्खू के पीछे हटने से रामलाल की संभावनाएं बढ़ीं

Wed, 20 Mar 2019 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Mar 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 ram lal thakur may be congress candidate for hamirpur seat
रामलाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

हमीरपुर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के पीछे हटने की स्थिति में अब रामलाल ठाकुर की संभावनाएं बढ़ गई हैं। रामलाल ठाकुर ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है लेकिन बीते रविवार को उन्हें आनन फानन में दिल्ली बुला लिया गया था।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सिंह सुक्खू में से किसी एक को चुनाव लड़ाने की तैयारी थी। सूत्रों की मानें तो पार्टी के इन दोनों बड़े नेताओं के अलावा राजेंद्र राणा के नाम पर भी चर्चा हुई लेकिन राणा अपने बेटे को आगे लाने के प्रस्ताव पर अड़े रहे जिसे पार्टी ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि अंतिम तीन नामों में रामलाल ठाकुर, पूर्व कर्नल धर्मेंद्र के अलावा राजेंद्र राणा का नाम पार्टी हाईकमान को भेजा गया है। उधर, पिछले कुछ दिनों में हुई बैठकों में नेताओं के मन को टटोलने के बाद अब हाईकमान ने रामलाल ठाकुर को दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ऐसा चेहरा लाना चाहती है जिसका विरोध कम हो। वहीं, रामलाल ठाकुर के नाम पर अग्निहोत्री, सुक्खू व राजेश धर्माणी सहित अन्य बड़े नेता सहमत नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed