{"_id":"5cb8691ebdec2214031bd9e2","slug":"loksabha-election-2019-himachal-congress-war-room-at-booth-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के चारों संसदीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर बनेंगे वॉर रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के चारों संसदीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर बनेंगे वॉर रूम
Fri, 19 Apr 2019 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के प्रचार में तेजी लाने के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस बूथ स्तर पर वॉर रूम बनाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने इसके फरमान भी जारी कर दिए हैं। बूथ स्तर के वॉर रूम संसदीय क्षेत्रों से सीधे जोड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस का वॉर रूम अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और संसदीय क्षेत्रों से जुड़ेगा। यह कार्य करने के लिए हाईकमान ने हफ्ते का समय दिया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि हाईकमान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में तेजी लाने और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कसने को कहा है। हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिए हैं कि बूथ स्तर पर नेटवर्क को मजबूत किया जाए। इसके लिए बूथ स्तर पर वॉर रूम बनाए जाएं। प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम को चारों संसदीय क्षेत्रों और एआईसीसी से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
इसके बाद एआईसीसी से आने वाले सारे संदेश और कार्यक्रम इन तक पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में आने वाले स्टार प्रचारकों के बारे में सूचनाएं तुरंत बूथ स्तर तक पहुंच जाएं, इसके लिए यह व्यवस्था पहले ही की जा रही है। बूथ स्तर तक होनी वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदेश कांग्रेेस कमेटी और एआईसीसी तक पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन