{"_id":"5cc71629bdec220775592d2b","slug":"loksabha-election-2019-ec-may-give-advice-to-satpal-satti-on-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल सत्ती को सलाह देकर छोड़ सकता है चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल सत्ती को सलाह देकर छोड़ सकता है चुनाव आयोग
Tue, 30 Apr 2019 10:47 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के खिलाफ बोलने वाले का हाथ काटने के बयान पर चुनाव आयोग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सोमवार को फैसला नहीं ले सका। आयोग के सूत्रों के अनुसार सत्ती के जवाब के अध्ययन के बाद आयोग एक बार फिर सत्ती को इस प्रकार की बयानबाजी न करने की सलाह देकर छोड़ सकता है। हालांकि, आधिकारिक रूप से आज आयोग का फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 25 अप्रैल को मंडी में रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के दिन सत्ती ने रैली के दौरान कहा था कि मोदी की तरफ कोई अंगुली उठाएगा तो उसकी बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे। इस बयान के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋुग्वेद ठाकुर ने नोटिस जारी कर दिया था।
विज्ञापन
शनिवार शाम को सत्ती ने आयोग को नोटिस का जवाब भेज दिया जिसके बाद से आयोग के सामने मामला विचाराधीन है। इससे पहले आयोग ने सत्ती पर एक विवादित बयान के चलते 48 घंटे का चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया था। एक अन्य मामले में भी बयानबाजी को लेकर आयोग चेतावनी दे चुका है। ऐसे में तीसरे नोटिस पर आयोग की कार्रवाई पर भाजपा से लेकर कांग्रेस तक की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन