फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha election 2019 cashless treatment facility to employees on election duty

चुनावी ड्यूटी पर कर्मचारियों का अस्पतालों में कैशलेस हो सकेगा उपचार

Sat, 06 Apr 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 cashless treatment facility to employees on election duty
चुनाव ड्यूटी - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को बीमार होने की स्थिति में सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


साथ ही गैर सरकारी अस्पताल संचालकों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। इस तरह की व्यवस्था चुनाव आयोग द्वारा पहली मर्तबा की गई है। चंबा जिला के तीन हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारी लोकसभा चुनाव को संपन्न बनाने में अपनी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


इसलिए चुनाव ने इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है ताकि डयूटी के दौरान कोई कर्मचारी बीमार होता है तो उसे कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी बीमारी के दौरान इलाज के लिए राज्य व जिला में स्थित सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed