{"_id":"5ccb18c2bdec2207362d04ed","slug":"lok-sbha-election-2019-shashi-sharma-appointed-as-mandi-congress-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र के करीबी शशि शर्मा को मिली मंडी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र के करीबी शशि शर्मा को मिली मंडी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान
Thu, 02 May 2019 10:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
शशि शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा मंडी संसदीय सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी रण में डटे हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फेरबदल करते हुए सुक्खू गुट के जिला कांग्रेस मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा को अचानक उनके पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
उनकी जगह वीरभद्र सिंह के समर्थक शशि शर्मा की ताजपोशी की गई है। चुनावी प्रचार के चरम पर इस फैसले से अब संगठनात्मक तौर पर अंदरखाते घमासान मचने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
दीपक शर्मा खुद मंडी सीट से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे हैं और आश्रय शर्मा के भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह टिकट की रेस से बाहर हो गए थे। उधर, नई नियुक्ति से अब संगठनात्मक तौर पर नए समीकरण बनेंगे।
विज्ञापन
इस फैसले से सुक्खू गुट के समर्थक नाराज दिख रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि सूचना है कि शशि को अभी तक कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसके फरमान उन्हें नहीं मिले हैं।
उन्होंने इसके आगे कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। नवनियुक्त शशि शर्मा का कहना है कि नई नियुक्ति कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अनुशंसा के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने की है।
इसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का आभार जताते हैं। कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे बखूबी निभाएंगे। 1980 से लेकर 2006 तक शशि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में सक्रिय सदस्य रहे हैं। वह जिले से राज्य स्तर के कई पदों पर रहे हैं।