फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: The lead of Rampur and Seraj on Mandi Lok Sabha seat will decide the difference of victory

Lok Sabha Election: मंडी लोकसभा सीट पर रामपुर और सराज की लीड तय करेगी मंडी में हार-जीत का अंतर

Mon, 20 May 2024 11:25 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 May 2024 11:25 AM IST
सार

 कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह के घर रामपुर और भाजपा ने जयराम ठाकुर के हलके सराज में खास फोकस किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: The lead of Rampur and Seraj on Mandi Lok Sabha seat will decide the difference of victory
मंडी लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी लोकसभा सीट पर हार-जीत का अंतर रामपुर और सराज की लीड तय करेगी। कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह के घर रामपुर और भाजपा ने जयराम ठाकुर के हलके सराज में खास फोकस किया है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पिछले चुनावों में भी सराज से विशेष लीड दिलाते रहे हैं। वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह जब सांसद बने थे तो उन्हें भी रामपुर की लीड ने विशेष ताकत दी। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त रामस्वरूप शर्मा सांसद बने थे।

विज्ञापन

राज्य में जयराम सरकार को सत्ता में आए हुए साल ही हुआ था। तब भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 4,05,459 मतों के रिकॉर्ड मार्जिन से हराया था। जयराम के हलके सराज से रामस्वरूप शर्मा को 49,164 मत पड़े थे, जो कुल मतों का 77.13% था। आश्रय को यहां से 12,017 वोट ही मिले। 2014 में रामस्वरूप शर्मा ने ही प्रतिभा सिंह को हराया था। दोनों की हार-जीत का अंतर महज 39,856 मतों का था। उस समय जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री नहीं थे तो उनके हलके से रामस्वरूप को प्रतिभा सिंह से कम मत पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा को यहां से 22,673 वोट पड़े थे, जो कुल मताें का 49.60% था और रामस्वरूप को 46.34% यानी 21,182 मत पड़े मिले थे। रामपुर से प्रतिभा को 25,002 वोट मिले, जो 58.66% थे। जबकि रामस्वरूप को 14,866 यानी 34.88% मत मिले। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वीरभद्र सिंह और भाजपा के महेश्वर सिंह में मुकाबला हुआ था। वीरभद्र को तब 3,40,973 मत पड़े थे। महेश्वर सिंह ने 3,26,976 वोट लिए थे। वीरभद्र को 47.81% और महेश्वर को 45.85% मत पड़े। 13,997 मतों वीरभद्र सिंह जीते थे। महेश्वर को अपने हलके कुल्लू से 25,434 यानी 51.12% मत मिले, जबकि वीरभद्र को 22,296 यानी 44.82% वोट पड़े।

विज्ञापन

रामपुर से वीरभद्र को 29,355 यानी 62.78% और महेश्वर सिंह को 13,883 यानी 29.69% मत मिले थे। 2021 में लोकसभा उपचुनाव के नतीजे मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में रहे। प्रतिभा ने 3,69,565 मत लेकर जीत दर्ज की और उनके विरोधी भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर को 3,62,075 वोट पड़े। रामपुर से प्रतिभा को 20,000 मतों की बढ़त मिली थी। पूर्व सीएम जयराम के गृह विस क्षेत्र सराज से भाजपा को अच्छी लीड मिली थी। इस बार भी विक्रमादित्य सिंह की बड़ी बहन अपराजिता सिंह ने खुद रामपुर में विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में मोर्चा संभाला हुआ है, वहीं जयराम ठाकुर ने भी सराज में कोर टीम के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में लगा हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed