फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok sabha Election: Pratibha Singh refused to contest elections from Mandi parliamentary seat

Lok Sabha Election: प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार, जानें वजह

Wed, 20 Mar 2024 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचाने को उपचुनाव में जीत जरूरी है। 

विज्ञापन
Lok sabha Election: Pratibha Singh refused to contest elections from Mandi parliamentary seat
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचाने को उपचुनाव में जीत जरूरी है। बुधवार सुबह नई दिल्ली से शिमला लौटीं प्रतिभा बोलीं, अगर मैं मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ती हूं तो विधानसभा क्षेत्रों में ध्यान नहीं दे सकूंगी। जिस भी प्रत्याशी को मंडी से पार्टी टिकट देगी, उसका साथ दिया जाएगा। सुक्खू सरकार के प्रति प्रदेशाध्यक्ष की नाराजगी भी अभी बरकरार है। उन्होंने कहा कि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अगर सरकार में समय से नियुक्तियां होतीं तो ठीक होता। 

विज्ञापन



विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं होने के चलते अब चुनाव मैदान में सक्रिय कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। प्रतिभा बोलीं, मैंने अपने कार्यकाल में सिर्फ एमपी फंड ही बांटा है। इतने काम से चुनाव नहीं जीता जाता। पार्टी वर्कर भी निराश हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह बोलीं, मैं सिर्फ मंडी तक सीमित नहीं रहना चाहती हूं। इस कारण ही चुनाव खुद नहीं लड़कर मैं पूरे प्रदेश में प्रचार करूंगी। पार्टी जो जिम्मेवारी देगी, उसे निभाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत दिलाना उनका कर्तव्य है। सभी कार्यकर्ताओं को भी पता है कि अब चुनाव का सामना करना है। सभी कोशिश करेंगे कि छोटी-मोटी नाराजगी दूर हो। प्रतिभा ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ही वह बार-बार कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात करती रहीं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा। वह लगातार फील्ड में रही हैं। उन्हें नहीं लगता है कि वह ज्यादा सफलता हासिल कर पाएंगी। ऐसे में हाईकमान जिसे ठीक समझे, उसे चुनाव मैदान में उतारे।
 

मंडी से कौल, निगम और सोहन लाल के नाम पर चर्चा
प्रतिभा सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार करने के बाद अब मंडी से प्रत्याशी उतारने के लिए कांग्रेस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, पूर्व विधायक सोहन लाल के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। कौल सिंह ने कहा कि हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने मंडी से जीत दर्ज की है। पूरा संसदीय क्षेत्र घुमा हुआ है। उनके जीतने की संभावना भी है। उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं, नेगी निगम भंडारी ने कहा कि पार्टी के जो भी आदेश होंगे, उनका पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed