फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha election: E-postal ballot issued to 66,390 service voters in Himachal for voting

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में 66,390 सर्विस वोटरों को मतदान के लिए ई-पोस्टल बैलेट जारी

Sun, 19 May 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2024 05:00 AM IST
सार

 21 से 29 मई के बीच 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता, 40 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के घरों से वोट डलवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha election: E-postal ballot issued to 66,390 service voters in Himachal for voting
वोटर(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। प्रदेश में 21 मई से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 से 29 मई के बीच 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता, 40 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के घरों से वोट डलवाए जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के 66,390 सर्विस वोटरों को भी ई-पोस्टल बैलेट जारी कर दिए हैं। सेना सहित अलग-अलग सशस्त्र बलों में नौकरी कर रहे सर्विस वोटरों के लिए इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) शनिवार को जारी किए गए। ऑनलाइन माध्यम से जारी पोस्टल बैलेट सर्विस वोटर डाउनलोड करके अपने मनपसंद प्रत्याशियों को मतदान करेंगे। लिफाफे पर क्यूआर कोड लगा रहेगा। कोड स्कैन कर परखा जाएगा कि यह ईटीपीबीएस निर्वाचन कार्यालय से जारी किया गया है। क्यूआर कोड मैच न होने पर वोट अवैध घोषित किया जाएगा। मतगणना के दिन सुबह 8 बजे तक प्राप्त पोस्टल बैलेट को स्वीकार कर गणना की जाएगी।

विज्ञापन

सर्विस वोटरों की सुविधा के लिए ई-पोस्टल बैलेट
निर्वाचन आयोग ने सर्विस वोटरों की सुविधा के लिए ई-पोस्टल बैलेट लागू किया है। पोस्टल मतदान के तरीके में बदलाव करते हुए इसे आनलाइन माध्यम से मतदाता तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। सर्विस वोटरों को ई-मेल के जरिए पोस्टल बैलेट भेजा जाएगा। अब तक यह पोस्टल बैलेट डाक से भेजे जाते थे। सर्विस वोटर को ई-मेल भी भेजी जाएगी जिसमें पिन होगा। पिन व मोबाइल नंबर भरने पर वोटर के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। पासवर्ड डालने पर ही पोस्टल बैलेट, लिफाफे का प्रिंट निकलेगा। वोट डालने के बाद पोस्टल बैलेट लिफाफे में डालकर डाक विभाग की स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

66390 सर्विस वोटरों को ई-पोस्टल बैलेट जारी : मनीष
प्रदेश के 66390 सर्विस वोटरों को शनिवार 3 बजे तक ई-पोस्टल बैलेट जारी कर दिए गए हैं। 4 जून को मतगणना से पहले डाक के माध्यम से प्राप्त पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी।
- मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

70,000 चुनाव कर्मियों से रिटर्निंग अधिकारी डलवाएंगे वोट
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में सेवाएं देने वाले चुनाव कर्मियों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी वोट डलवाएंगे। 23 से 25 मई और 29 से 30 मई तक होने वाले मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान, पोस्टिंग स्थल या चुनाव ड्यूटी के दौरान वोट डलवाए जाएंगे। प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों के लिए विधानसभा वार सुविधा केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यालय स्तर पर भी सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। यहां उन मतदान कर्मियों का पोस्टल बैलेट से मतदान होगा जो संबंधित जिले के निवासी हैं लेकिन उनकी चुनाव ड्यूटी दूसरे जिले में लगी है।

9 से 31 मई तक वोट डाल सकेंगे अनिवार्य सेवाओं के कर्मी
पुलिस कर्मी, एचआरटीसी स्टाफ और अनिवार्य सेवाओं में सेवारत कर्मी रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास वोटर सुविधा केंद्रों में 29 से 31 मई के बीच पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। 2 जून को सभी पोस्टल बैलेट शिमला के चौड़ा मैदान आईटीआई में बनाए गए राज्य स्तरीय क्लीयरिंग सेंटर पहुंचेंगे और यहां से मतगणना केंद्रों के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed