लोकसभा चुनाव 2019: 16 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के हाथ होगी जीत की चाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 के लोकसभा चुनावों में इस बार आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं 16 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत-हार तय करेंगी। ये वे हलके हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में ज्यादा है। महिला मतदाताओं की भारी संख्या व मतदान में खासी रुचि के बावजूद इस बार के चुनाव में भी किसी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशी को उतारने में रुचि नहीं दिखाई। अब देखना यह है कि आधी आबादी किस प्रत्याशी की जीत को सिरे चढ़ाती है।
प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में हमीरपुर ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहां के सबसे ज्यादा 8 हलकों में महिला प्रत्याशियों की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। यहां के देहरा, धर्मपुर, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन और घुमारवीं ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां आधी आबादी पुरुषों पर भारी है। इसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल स्पीति, नाचन, जोगिंद्रनगर, मंडी, बल्ह और सरकाघाट में भी महिला मतदाता ज्यादा हैं।
वहीं, कांगड़ा के जयसिंहपुर व सुलह और शिमला की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। जाहिर है, हमीरपुर और मंडी लोकसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता ने जिस भी प्रत्याशी को चाहा, वह जीत का स्वाद चख लेगा। चूंकि हिमाचल में हमेशा से मतदाता सूची में शामिल महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घर से बाहर निकलती हैं। ऐसे में महिला मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की नजरें जरूर लगी होंगी।
आंकड़ों में समझें महिला शक्ति को
साल कुल महिला मतदाता मतदान
2004 2039746 1212205
2009 2240602 1334297
2014 2320836 1528465
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता
जयसिंहपुर 37564 39638
सुलह 47579 48618
लाहौल स्पीति 11668 11739
नाचन 39641 39720
जोगिंद्रनगर 45075 46326
मंडी 34570 36013
बल्ह 36004 36719
सरकाघाट 41409 42574
देहरा 38039 38450
धर्मपुर 36213 37483
भोरंज 37140 39387
सुजानपुर 33271 35524
हमीरपुर 34711 35133
बड़सर 39686 41717
घुमारवीं 40844 41607
जुब्बल कोटखाई 34319 34387