फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: weather prediction for vote counting day in himachal

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में मतगणना के दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 19 May 2019 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: weather prediction for vote counting day in himachal
- फोटो : अमर उजाला

मतदान के दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। अब मतगणना के दिन 23 मई को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कई स्थानों पर अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश में 21 से 23 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम साफ रहने से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मतदाताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिन के समय मतदान करने वाले लोगों का कतारों में खड़े होकर खूब पसीना निकला। अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं ने सुबह दस बजे तक काफी संख्या में मतदान किया। दोपहर के समय संख्या कुछ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद दोबारा भारी तादाद में मतदाता घरों से निकले। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में रविवार को मौसम सुहावना रहा। इन क्षेत्रों में धूप खिलने के बावजूद गर्मी ने मतदाताओं को बहुत अधिक नहीं सताया।

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से शाम तक मतदान केंद्रों में मतदाताओं का आना लगा रहा। उधर, सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मंगलवार से गुरुवार तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा शिमला में 23.3. सुंदरनगर का 33.2. भुंतर का 31.4, कल्पा का 21.1. धर्मशाला में 24.2, नाहन का 33.2, केलांग में 14.6, सोलन में 30, कांगड़ा में 32.9. बिलासपुर में 35, हमीरपुर का 33.6. चंबा में 31.2 और डलहौजी में अधिकतम तापमान 18. 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed