मतगणना केंद्रों में दो दिन होगा वोटों की गिनती का अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद 21 और 22 मई को मतगणना केंद्रों पर ‘ड्राई रन’ होगा। मतगणना में तैनात कर्मचारियों को वोट गिनती के बारे में अभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को तैयारी पूरी करने की हिदायत दी है।
सूबे के 18 स्थानों पर चार संसदीय क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी जिसमें पहले बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम के मत गिने जाएंगे। सबसे आखिर में हर हलके के पांच-पांच बूथों के ईवीएम और वीवीपैट के वोटों का मिलान किया जाएगा।
बैलेट पेपर की गिनती सिर्फ जिला केंद्र के मतगणना केंद्रों पर ही होगी। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर स्थापित मतगणना केंद्रों पर ईवीएम के वोट हलके के अनुसार गिने जाएंगे।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर दो दिन ड्राई रन अर्थात गिनती करने बारे कर्मचारियों को अभ्यास करवाया जाएगा जिसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तैयारी पूरी करने की हिदायत दी है।
सुबह पांच बजे चेक करने होंगे लेटर बॉक्स
मतगणना वाले दिन सुबह पांच बजे भी लेटर बॉक्स जांचने का फैसला लिया है ताकि चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अगर 22 मई को रात में भी अगर वोट पोस्ट करता है, तो उसे भी सुबह मतगणना केंद्र में पहुंचाया जाएगा।
यह सुविधा सिर्फ उन्हीं स्थानों पर लगे डाक विभाग के लेटर बॉक्स में रहेगी, जिस स्थान पर मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। 22 मई को तीन बजे तक चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के वोटों को मतगणना केंद्र में पहुंचा दिया जाएगा।
अगर फिर भी उसके बाद कई अधिकारी या कर्मचारी वोट पोस्ट करता है, तो 23 मई को सुबह पांच बजे डाक विभाग के कर्मचारी उस शहर के लेटर बॉक्स को खोलकर देखेगा।