फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 virbhadra singh targets BJP and RSS

भाजपा का वश चले तो स्कूल बंद कर खोल दे संघ की शाखाएं: वीरभद्र सिंह

Sat, 20 Apr 2019 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Apr 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 virbhadra singh targets BJP and RSS
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा उन पर प्रदेश में जगह-जगह स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान खोलने का आरोप लगाती रही है। लेकिन इनका वश चले तो वह इन संस्थानों को बंद करके इनमें आरएसएस की शाखाएं चलानी शुरू कर दे। प्रदेश के निर्माण व विकास में कांग्रेस का योगदान रहा है। 

विज्ञापन


राजगढ़ में आयोजित जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सिरमौर के गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की फाइल को ठंडे बस्ते में डालकर हाटी समुदाय के साथ छल किया।
विज्ञापन


उनकी सरकार ने इस मामले की आवश्यक रिपोर्ट मंत्रिमंडल की संस्तुति के साथ केंद्र सरकार को भेजी थी। मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे लोगों से वादे किए थे जो पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि वह अब कर्नल शांडिल गिरिपार के हाटी समुदाय के मुद्दे को संसद में प्रभावी ढंग से उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब पंडित सुखराम घेरा पूरा करके वापस अपने घर कांग्रेस में आ चुके हैं। सुखराम ने जब हिमाचल विकास कांग्रेस बनाई तो उस समय धनीराम शांडिल भी उनके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed