फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 virbhadra singh recent statement relief to cm jairam thakur

वीरभद्र के रुख ने कम की मंडी सीट पर जयराम की चिंता

Thu, 04 Apr 2019 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 virbhadra singh recent statement relief to cm jairam thakur
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नए रुख ने मंडी लोकसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चिंता कम कर दी है। असल में मंडी सीट जयराम ठाकुर के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंडित सुखराम को ‘आया राम, गया राम’ और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ईमानदार नेता बताकर सियासी माहौल गरमा दिया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह के एक साथ चुनाव प्रचार में शामिल होने के दावे कर रही है, वहीं अब वीरभद्र सिंह की बयानबाजी के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। वीरभद्र का यह बयान मंडी ही नहीं, बल्कि चारों संसदीय क्षेत्रों में हलचल मचाए हुए है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में वीरभद्र सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 virbhadra singh recent statement relief to cm jairam thakur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में जहां पहले पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह गले मिले थे, उससे यह प्रतीत हो रहा था कि दोनों दिग्गजों ने पुराने राजनीतिक मतभेद भुला दिए हैं लेकिन अब वीरभद्र सिंह के बयान से संकेत कुछ और मिले हैं। भले ही दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हाथ मिलाकर एक दूसरे को गले लगाया, मगर दोनों के मनभेद अभी मिटे नहीं हैं। पिछले दिनों वीरभद्र सिंह के इस बयान में पंडित सुखराम को ‘आया राम और गया राम’, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ईमानदार नेता बताया गया है।

वीरभद्र सिंह ने सुखराम को फिर से कांग्रेस में शामिल होने के मामले में बताया कि यह फैसला हाईकमान का है, इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम अनुशासनहीनता करते हैं, वह आते-जाते रहे हैं। वह ‘आया राम और गया राम’ हैं, मैं पसंद नहीं करता। सुखराम का परिवार के प्रति प्रेम रहा है, कब किसे उठाया जाए, वह ताक में रहते हैं। जयराम ठाकुर हिमाचल में विकास करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में चारों सीटों में से दो पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

अभी तक मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम और कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चिंता बढ़ाई थी। जिस दिन आश्रय को टिकट मिला है, उसी दिन से जयराम ठाकुर दादा और पोते पर हमला करने से नहीं चूके। लेकिन वीरभद्र सिंह की ओर से जारी बयान ने जयराम ठाकुर की चिंता कम कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed