फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 virbhadra singh blessed pawan kajal

सत्ता संग्राम: पवन काजल के सिर पर वीरभद्र ने रखा हाथ, आश्रय महरूम

Fri, 05 Apr 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 virbhadra singh blessed pawan kajal
पवन काजल को आशीर्वाद देते पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल की राजनीति को अपनी धुरी पर चलाने का माद्दा रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दी है। मंडी में पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के रोड शो से दूरी बनाने वाले वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के साथ ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन


चुनावी रण में उतरने से पहले पवन काजल के सिर पर वीरभद्र सिंह ने हाथ रखकर न सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि पूरे चुनाव में सारथी बनने का एलान भी कर दिया। वीरभद्र सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर बाकायदा फोटो शेयर कर जनता से पवन काजल को जिताने का आह्वान किया है। साथ ही कहा है कि वह काजल के लिए चंबा-कांगड़ा के हलकों में खुद जाकर वोट भी मांगेंगे। फोटो में वीरभद्र सिंह काजल के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं

विज्ञापन

इससे इतर वीरभद्र सिंह ने आश्रय शर्मा को काजल जैसा स्नेह देने से वंचित रखा। पंडित सुखराम परिवार की घर वापसी के बाद मिलकर काम करने की बात करने के अचानक बाद आया राम गया राम के बयान से सियासी हलचल मचा दी।

वहीं, उन्होंने कांगड़ा से अपनी राजनीतिक शतरंज पर मोहरे बैठाने भी शुरू कर दिए। राजनीतिक जानकारों की मानें तो हिमाचल में करीब 22 विधायक वीरभद्र सिंह के इशारे पर ही काम करते हैं। ऐसे में वीरभद्र सिंह के आश्रय के प्रचार अभियान से दूरी और काजल को आशीष का चुनावी माहौल पर असर देखना सभी के लिए दिलचस्प हो गया है।

कांगड़ा आने से पहले काजल ने नई दिल्ली में वीरभद्र से की मुलाकात
कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने गुरुवार को कांगड़ा आने से पहले नई दिल्ली में वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे। श्रीलंका से लौटते ही पवन काजल ने वीरभद्र सिंह से आशीर्वाद लिया।

वीरभद्र सिंह ने भी काजल के सिर पर हाथ रख कर उन्हें जीत दिलाने के प्रति आश्वस्त किया। पवन काजल ने सोशल मीडिया पर वीरभद्र सिंह से हुई मुलाकात की फोटो अपलोड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed