फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Vidya Stokes declared Kuldeep Rathore his political successor in shimla

विद्या स्टोक्स ने कुलदीप राठौर को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी

Tue, 02 Apr 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Vidya Stokes declared Kuldeep Rathore his political successor in shimla
कुलदीप राठौर और विद्या स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की नब्बे साल पार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। पार्टी की ठियोग रैली में स्टोक्स और राठौर भाषण देते भावुक हो गए।

विज्ञापन


स्टोक्स ने एलान किया कि अब ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व राठौर करेंगे। यह बात कहकर स्टोक्स ने अपने विरोधियों तक भी संदेश पहुंचा दिया है। पार्टी ने राठौर के नेतृत्व में मंगलवार को ठियोग में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रैली आयोजित की थी।
विज्ञापन


इस रैली में स्टोक्स और उनकी बेटी विशेष रूप से मौजूद रहीं। राठौर ने कहा कि वह पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विद्या स्टोक्स के साथ महासचिव पद पर काम कर चुके हैं और स्टोक्स उनकी मां समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लोगों ने कहा कि वह ठियोग से विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ते? राठौर ने कहा कि उन्होंने लोगों से स्पष्ट कहा कि वह मां समान स्टोक्स के खिलाफ कैसे चुनाव लड़ेंगे?

पिछले विधानसभा चुनाव में कट गया था स्टोक्स का टिकट 

lok sabha election 2019: Vidya Stokes declared Kuldeep Rathore his political successor in shimla
कुलदीप राठौर और विद्या स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला

रैली में ठियोग से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राठौर भी दोनों नेताओं के विचारों को महज सुनते ही रह गए। जैसे ही स्टोक्स संबोधित करने लगीं, उन्होंने पूरा माहौल भावुक बना दिया। स्टोक्स ने कहा कि लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा का मौका मिला और अब मेरा आशीर्वाद राठौर के साथ है।

ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र का नेतृत्व अब कुलदीप के हाथों में रहेगा। इसके बाद राठौर ने कहा कि लंबे समय तक स्टोक्स ने क्षेत्र का खूब विकास किया। लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं और ठियोग क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा बढ़त कांग्रेस को मिलनी चाहिए। 

पिछले विधानसभा चुनाव में विद्या स्टोक्स का टिकट कट गया था। स्टोक्स के स्थान पर  राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के युवा नेता दीपक राठौर टिकट लेकर आए थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। वहां से माकपा प्रत्याशी राकेश सिंघा जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed