{"_id":"5cb86122bdec22143f75978d","slug":"lok-sabha-election-2019-tirath-singh-rawat-statement-over-anil-sharma-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल को किया मजबूर, तभी दिया इस्तीफा: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल को किया मजबूर, तभी दिया इस्तीफा: रावत
Thu, 18 Apr 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
तीर्थ सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने कहा है कि अनिल शर्मा को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। उसके बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। अनिल ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
वह कांग्रेस प्रत्याशी अपने बेटे आश्रय शर्मा के लिए प्रचार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चोर कहने से नहीं चूकते। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने उन पर जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसका क्या संदर्भ होगा? इसे भी देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
फिलहाल सत्ती ने चुनाव आयोग को लिखित में जवाब दे दिया है। अब फैसला आयोग ने लेना है। रावत गुरुवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
इससे पहले रावत ने शिमला में मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे किया है। आयुष्मान भारत, गृहिणी सुविधा योजना, कृषकों को बिना ब्याज के लोन देना, किसानों के खाते में साल के छह हजार रुपये आदि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनसे जनता को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त किया है। ईमानदारी में वह देश में तीसरे नंबर के मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के बाद तीर्थ सिंह रावत हिमाचल पहुंच गए हैं। वह लंबे अरसे से चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के कारण हिमाचल नहीं आ पा रहे थे।