{"_id":"5cdea1adbdec22076759ef59","slug":"lok-sabha-election-2019-three-bjp-workers-will-be-deployed-at-every-booth-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के हर बूथ पर तैनात होंगे भाजपा के तीन कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के हर बूथ पर तैनात होंगे भाजपा के तीन कार्यकर्ता
Sat, 18 May 2019 12:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिमाचल के 7723 बूथ हैं। चुनाव के दिन सुबह साढ़े छह बजे से शाम तक प्रति बूथ पर भाजपा के तीन कार्यकर्ता तैनात होंगे।
विज्ञापन
इसमें एक बूथ एजेंट, एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और एक बूथ अध्यक्ष की तैनाती होगी। पार्टी कार्यालय से बूथ के लिए वोटर लिस्ट, तीन कुर्सियां टेबल, पेन बस्ता आदि उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को वोटर लिस्ट में मतदाता नंबर की जानकारी देने शुरू कर दी है। भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में पांच बूथ पर एक वार्ड बनाया है। प्रति वार्ड में एक कमेटी होगी।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का काम करेंगे। व्यक्ति का वोट किस पोलिंग बूथ पर है। इसको लेकर लोगों को गाइड करेंगे। भाजपा ने बूथ एजेंट को 100 फीसदी वोट कास्ट होने के कहा है।
इसके अलावा बूथ के एजेंट हर एक घंटे बाद जिला भाजपा को मतदान की प्रतिशतता होने की सूचना देंगे। जिला अध्यक्ष को इसकी सूचना पार्टी कार्यालय को देनी होगी। पार्टी कार्यालय में मतदाताओं की प्रतिशतता कंपाइल होगी।
लोकसभा चुनाव के चलते कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। हर बूथ पर तीन कार्यकर्ता रहेंगे और साथ ही एक रिलीवर भी रहेगा। बूथ स्तर पर सामग्री भेज दी गई है। - सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष