फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Ten candidates lost security deposits in Lok Sabha election 2014

लोकसभा चुनाव 2014: जमानत भी नहीं बचा पाए थे 10 उम्मीदवार

Mon, 08 Apr 2019 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Apr 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Ten candidates lost security deposits in Lok Sabha election 2014
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव 2014 में कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से दस उम्मीदवार अपनी जमानत राशि तक भी नहीं बचा पाए थे। इनमें पूर्व सांसद डॉ. राजन सुंशात भी शामिल थे। भाजपा के शांता कुमार और कांग्रेस के चंद्र कुमार चौधरी सहित 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

विज्ञापन


शांता कुमार को 4,56,163 जबकि चंद्र कुमार को 2,86,091 वोट मिले थे। पांच साल बतौर भाजपा सांसद रहने के बाद डॉ. राजन सुशांत ने पिछला लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी से लड़ा। उन्हें सिर्फ 24430 वोट ही मिले थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा बीएसपी के लाल हुसैन को 5949, आजाद प्रत्याशी भूपेंद्र मेहरा को 5585, प्रेम चंद विश्वकर्मा को 4106, शिवसेना की आरती सोनी को 3757, आजाद प्रत्याशी डॉ. अतुल ठाकुर भरमौरी को 1133, धनी राम को 1085, हिमाचल स्वाभिमान पार्टी के बलदेव राज को 997, समाजवादी पार्टी के परवेश यादव को 808, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमन कुमार को 637 मत मिले थे। संसदीय क्षेत्र के 8704 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed