{"_id":"5ccaf51cbdec22077d5bd8ef","slug":"lok-sabha-election-2019-suresh-chandel-statement-over-bjp-in-bilaspur-suresh-chandel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेतृत्व में आ चुका है घमंड: सुरेश चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेतृत्व में आ चुका है घमंड: सुरेश चंदेल
Thu, 02 May 2019 07:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रचार समिति के सह संयोजक व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने फिर से भाजपा पर हमला बोला। चंदेल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में घमंड आ गया है। हालत यह है कि भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ताओं तक की बात नहीं सुनता।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को प्रयोग की वस्तु बनाकर छोड़ दिया है। भाजपा की इसी अनदेखी का शिकार एक दर्जन से अधिक नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं, जो जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। भाजपा में अब कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंथन नहीं होता, केवल ऊपर से आदेश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
चंदेल बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर को भी लपेटे में लिया। कहा कि जो व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के समय सेल्फी ले रहा हो, उसका आचार व्यवहार लोगों को बखूबी समझ आ गया है।
विज्ञापन
लोगों ने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्या के समाधान के लिए सांसद चुना था न कि विदेशी दौरे करने के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में केवल श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। एम्स इसका ताजा उदाहरण है।
नड्डा और अनुराग एम्स को बिलासपुर लाने का श्रेय लेते हैं। उन्होंने कहा कि संासद के सभी कार्य केवल हवा में किए गए हैं जबकि धरातल में कोई भी काम नजर नहीं आ रहा है।
चंदेल ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में प्रियंका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम सहित अन्य स्टार प्रचारक प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।