{"_id":"5ca07380bdec22147760ff70","slug":"lok-sabha-election-2019-suresh-chandel-entry-to-congress-yet-not-finalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता संग्राम 2019: सुरेश चंदेल की राह में रोड़े अटका रहे कई कांग्रेसी और भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता संग्राम 2019: सुरेश चंदेल की राह में रोड़े अटका रहे कई कांग्रेसी और भाजपाई
Sun, 31 Mar 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल की कांग्रेस में एंट्री की राह में कई कांग्रेसी और भाजपाई रोड़ा अटका रहे हैं। ये लोग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट की शर्त पर चंदेल की एंट्री नहीं होने देना चाहते हैं। कई कांग्रेसियों ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात कर यहां तक दलील दी है कि चंदेल के आने से कांग्रेस की छवि को नुकसान होगा।
विज्ञापन
आम लोगों में इसका अच्छा संकेत नहीं जाएगा। भाजपाई इसलिए जोर लगा रहे हैं ताकि हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने से नुकसान न हो। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि पाटिल के पास प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सुरेश चंदेल का जबरदस्त तरीके से विरोध दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा नेताओं ने बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित एनसीपी नेता से भी संपर्क साधा है ताकि चंदेल का रास्ता रोकने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं पर दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
उधर, चंदेल ने बताया कि अभी कांग्रेस हाईकमान से कोई फोन नहीं आया और न ही किसी नेता से मुलाकात हुई है। चंदेल से पूछा गया कि उनको टिकट नहीं मिलता है तो क्या वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।