{"_id":"5c9f628dbdec2213f8016c1d","slug":"lok-sabha-election-2019-sukhwinder-sukhu-statement-over-congress-candidate-from-hamirpur-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हूं: सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हूं: सुक्खू
Sat, 30 Mar 2019 06:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए हमीरपुर संसदीय सीट से मैं चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस हाईकमान ने भले ही अभी हमीरपुर सीट से बतौर प्रत्याशी किसी के भी नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं। सुक्खू शनिवार को दिल्ली से अपने गृह क्षेत्र नादौन लौट आए।
विज्ञापन
उनका दावा है कि पार्टी हाईकमान ने अपने सर्वे के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और मुझे इस सीट से सशक्त उम्मीदवार माना है, लेकिन मुकेश ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने इस सीट से सभी कांग्रेस विधायकों और पूर्व में रहे विधायकों के साथ बैठक में राय जानी है। सुक्खू ने कहा कि अगर हाईकमान उन्हें चुनाव लड़ाना चाहता है तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन