फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Sukhwinder Sukhku name not in the list of star campaigners of Congress

हिमाचल में ये दिग्गज होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, सुक्खू को बड़ा झटका

Tue, 30 Apr 2019 10:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Sukhwinder Sukhku name not in the list of star campaigners of Congress

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बाहर कर दिया गया है। हिमाचल में पार्टी के स्टार प्रचारकों में केंद्रीय नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह प्रमुख हैं। 

विज्ञापन


एआईसीसी महासचिव मोती लाल वोरा की ओर से निर्वाचन आयोग के सचिव को स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है।   प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को करारा झटका देते हुए उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

केंद्रीय स्टार प्रचारकों की सूची में इनका नाम

अभी तक सुक्खू दावा कर रहे थे कि वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगे। केंद्रीय स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, सुष्मिता देव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, कमल नाथ,  कैप्टन अमरिंदर, राज बब्बर, राजीव शुक्ला,  हरीश रावत,  गुरकीरत सिंह, सचिव पायलट, नवजोत सिद्धू और भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। 

प्रदेश कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कुलदीप सिंह राठौर, वीरभद्र सिंह, सुधीर शर्मा,  राजेश धर्माणी, आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री, सुखराम, प्रवीण डावर, जीएस बाली,  रजनीश किमटा,  जैनब चंदेल, हरीकृष्ण हिमराल, धर्मेंद्र, राकेश चौहान, चक्रवर्ती शर्मा, उदित राज, यशपाल तनाइक कैलाश पराशर और कंवर अजय बहादुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed