{"_id":"5cc84aa5bdec2206fe05fc53","slug":"lok-sabha-election-2019-sohan-lal-resigned-from-congress-secretory-post-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहन लाल ने कांग्रेस सचिव पद से दिया इस्तीफा, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहन लाल ने कांग्रेस सचिव पद से दिया इस्तीफा, ये है बड़ी वजह
Tue, 30 Apr 2019 08:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस टिकट न मिलने से आहत पूर्व विधायक सोहन लाल ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। सोहन लाल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को त्यागपत्र की प्रति भेज दी है।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा कि क्या आप भाजपा में जाएंगे, इस पर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और भाजपा में किसी कीमत में नहीं जाऊंगा। सोहन ने इस्तीफे में लिखा है - मैं अपरिहार्य कारणों से प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेवारी को निभाने में असमर्थता महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
इसलिए मैं सचिव पद से तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं, जिसे अविलंब स्वीकार किया जाए। अमर उजाला से बातचीत में सोहन लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जबसे टिकट का दौर चल रहा था, तभी यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अपने समर्थकों और नेता के कहने पर उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी टिकट देने का भरोसा भी दिया गया था परंतु उनको टिकट नहीं दिया गया।
उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में हर जिले में काम किया है और वह हर जगह गए हैं। अगर प्रदेश कांग्रेस में मीटिंग होती तो वह मामले को उठाते। वर्तमान समय में उनको बेइज्जती महसूस हो रही है और इस कारण से पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है।