फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: shanta kumar statement over ticket distribution formula of bjp

टिकट आवंटन के लिए भाजपा के इस फॉर्मूले से सहमत नहीं शांता, पार्टी पर साधा निशाना

Sat, 06 Apr 2019 06:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: shanta kumar statement over ticket distribution formula of bjp
फाइल फोटो

भाजपा का मार्गदर्शक मंडल धीरे-धीरे अपने तरकश से तीर निकालने लगा है। मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबब बने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग के बाद अटल कैबिनेट के सबसे भरोसेमंद केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार ने भी इशारों-इशारों में 75 की आयु के फॉर्मूले पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


शांता ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मैं देखूं तो 75 की आयु पार कर चुके उम्मीदवारों को टिकट न देने का फैसला सही है, लेकिन एक लेखक के तौर पर वह पार्टी के इस निर्णय से कभी भी सहमत नहीं कि 75 साल की आयु के बाद कोई भी कार्यकर्ता राजनीति नहीं कर सकता।
विज्ञापन


धर्मशाला में पत्रकारों से रूबरू सांसद शांता कुमार ने चुनावी राजनीति को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि अब वह विवेकानंद ट्रस्ट के साथ बुजुर्गों की सेवा कर अपना जीवन बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी किशन कूपर को अपना छोटा भाई करार देते हुए उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही। शांता ने कहा ‘लोग समझें कि कपूर नहीं मैं चुनाव लड़ रहा हूं।’ 

चुनाव के वक्त योग गुरु रामदेव की चुप्पी ठीक नहीं

lok sabha election 2019: shanta kumar statement over ticket distribution formula of bjp
फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त योग गुरु रामदेव मौन हैं। ऐसे वक्त पर उनकी चुप्पी ठीक नहीं है। वे खुद उनसे कहेंगे कि भाजपा के लिए प्रचार करें। वहीं, उन्होंने कहा ‘मेरा और वीरभद्र सिंह का एक ही सिद्धांत है।

राजनीतिक पार्टी से बड़ी सिद्धांत की राजनीति होती है। हम दोनों नेता सिद्धांत की राजनीति पर काम कर रहे हैं। हम दोनों की पार्टियां हारती और जीतती रहीं, लेकिन कभी भी पार्टी छोड़ने का ख्याल दोनों के मन में नहीं आया।’

 

सुखराम पर हमला, निष्कासित होंगे अनिल

lok sabha election 2019: shanta kumar statement over ticket distribution formula of bjp
फाइल फोटो
शांता ने दलबदल की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि अपना हित साधने के लिए नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं। ये वही नेता होते हैं, जो भ्रष्टाचार कर देश को बरबाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुखराम का परिवार मात्र सत्ता का भूखा है। इसी का नतीजा है कि उनका परिवार पांच बार पार्टियां बदल चुका। उन्होंने कहा कि सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को भाजपा निष्कास्ति करेगी, क्योंकि वह पार्टी के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। 

चुनावी सीजन में नेताओं की लग रही बोलियां
शांता ने कहा कि आजकल नेताओं की मंडियां लगी हैं। चुनावी सीजन में इन नेताओं की बोलियां लगाई जा रही हैं। कांग्रेस उधार के प्रत्याशियों के साथ लोकसभा चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा। जिस पार्टी के अपने प्रत्याशी ही नहीं, वे चुनाव कैसे जीत सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed