{"_id":"5ca8b44bbdec2213fc3068d3","slug":"lok-sabha-election-2019-satpal-satti-statement-over-virbhadra-and-pandit-sukhram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र कर रहे भाजपा का काम आसान, सुखराम परिवार की नहीं मंडी में पैठ: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र कर रहे भाजपा का काम आसान, सुखराम परिवार की नहीं मंडी में पैठ: सत्ती
Sat, 06 Apr 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
सतपाल सत्ती
हॉट सीट मंडी में प्रदेश भाजपा सुखराम परिवार की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि भाजपा का मंत्री और विधायक होने के नाते अनिल शर्मा को प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
लेकिन वह प्रचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बयानबाजी तक तो ठीक है। लेकिन अनिल शर्मा जिस दिन घर के बाहर अपने बेटे के लिए प्रचार करते दिखे तो वह मंत्री पद से निष्कासित होंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे भी वीरभद्र सिंह भाजपा का काम आसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुखराम परिवार की मंडी में पैठ खत्म हो चुकी है। उधर, भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा भाजपा के प्रचार के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से भी अनिल शर्मा ने दूरी बनाए रखी। यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी के किसी भी प्रचार अभियान का वह अब तक हिस्सा नहीं बने हैं।
विज्ञापन