{"_id":"5cab3ed9bdec2214374a87dc","slug":"lok-sabha-election-2019-satpal-satti-statement-over-bjp-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश निर्माण में मजबूत नींव का काम करेगा संकल्प पत्र: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश निर्माण में मजबूत नींव का काम करेगा संकल्प पत्र: सत्ती
Mon, 08 Apr 2019 06:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
सतपाल सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि छह करोड़ लोगों की राय से तैयार किए गए संकल्प पत्र में भाजपा ने 130 करोड़ देशवासियों की भावनाओं, आशाओं और अपेक्षाओं में समाहित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
संकल्प पत्र देश के नवनिर्माण में मजबूत नींव का कार्य करेगा। संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने दर्शा दिया है कि कांग्रेस के विपरीत भाजपा के लिए देश की एकता और अखंडता ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने आजादी के 75 वर्ष पूर्व होने से पहले ही देश के प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान, मुफ्त गैस सिलिंडर, शौचालय, बिजली कनेक्शन और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का संकल्प व्यक्त किया है।
विज्ञापन
किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये के ऋण पर पांच वर्षों तक कोई ब्याज न देने का संकल्प व्यक्त करके भाजपा ने किसानों के साथ-साथ किसानी को भी सुरक्षित करने का प्रयास किया है।