फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: satpal satti satement over rahul gandhi

सतपाल सत्ती ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिया ये बयान

Tue, 30 Apr 2019 06:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: satpal satti satement over rahul gandhi
फाइल फोटो

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है कि प्रधानमंत्री पद के सपने देखने वाले राहुल गांधी की नागरिकता ही संदेह के घेरे में आ गई है। यदि यह सच है तो वे पीएम बनना तो दूर एमपी तक नहीं बन सकते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल ने दावा किया था कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमफिल की डिग्री विकास अर्थशास्त्र विषय में की है, जबकि बाद में कहा कि उनकी एमफिल विकास अध्ययन विषय में है। उसी वर्ष कैंब्रिज से ‘राउल विन्सी’ नामक किसी विद्यार्थी ने इसी विषय में एमफिल की डिग्री प्राप्त की थी।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी और राउल विन्सी एक ही व्यक्ति है या अलग-अलग? ऐसा लगता है कि राहुल गांधी विदेशों में किसी और नाम से जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का कानून विदेशी नागरिक को वोट देने या कोई भी चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्रधानमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट के हवाले से झूठी टिप्पणी के अवमानना मामले पर वे सजा के डर से माफी मांगने पर मजबूर हुए हैं। अभी तक वे खुद को न्यायपालिका से ऊपर समझ रहे थे।


वास्तव में वे झूठ बोलने की मशीन बन गए हैं। सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी ब्रिटेन में एक कंपनी के निदेशक होने के नाते दस्तावेजों में खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित करते हैं और भारत में लोकसभा का चुनाव भी लड़ते हैं। उन्हें अब खुद को भारतीय नागरिक साबित करने में मुश्किल पेश आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed