{"_id":"5cb86968bdec2260e22ae3e4","slug":"lok-sabha-election-2019-satpal-satti-satatement-over-congress-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने खराब की पिछड़े वर्ग की छवि: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने खराब की पिछड़े वर्ग की छवि: सत्ती
Thu, 18 Apr 2019 05:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। कहा कि राहुल ने पिछड़े वर्ग की छवि को खराब करने की कोशिश की है। राहुल ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेता और उनके सहयोगी भी यह कह रहे हैं कि समाज में सभी मोदी चोर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी सीमाएं लांघते हुए समाज के पिछड़े समुदाय को अपशब्द कहे हैं। सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होता देख कांग्रेस बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उनकी भाषा का स्तर भी गिरता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पर बीते पांच वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब तबके तक पहुंच बनाई है और उनका विश्वास जीता है। पांच वर्षों में चलाई गईं जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा लाभार्थियों तक पहुंचा है। जनता ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। दावा किया कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतेगी।