फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: satpal satti disputed statement in mandi himachal

सतपाल सत्ती ने फिर दिया विवादित बयान, विधायक की गाय से की तुलना

Wed, 24 Apr 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: satpal satti disputed statement in mandi himachal
फाइल फोटो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के चलते चुनाव आयोग के 48 घंटे प्रचार की पाबंदी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के बाद जनसभा में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय के भाजपा विधायक पिता अनिल शर्मा की तुलना गाय से कर डाली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अनिल तो गाय की तरह है।
विज्ञापन


सीएम पर अनिल शर्मा के बयान कि सीएम बनना आसान, लेकिन नेता बनना कठिन पर पलटवार करते हुए सत्ती ने कहा कि नेता बनने के लिए मंजे के नीचे सात करोड़ की राशि रखना जरूरी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर ये कहा

उन्होंने कहा कि पंजाबी ऐसे ही बोलते हैं। हम लल्लू पंजू नहीं, चौकीदार को बदनाम करने वालों के हाथ तोड़ देंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना ऐसे शेर से कर दी, जिसकी सवारी माता सोनिया गांधी ने की और उस शेर का भट्ठा बैठा दिया।

कहा कि पूर्व पीएम बस बनावटी शेर थे। इसके बाद जब मंच पर उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को पानी की बोतलें फेंकते देखा तो कहा ऐसे पानी न फेंके। हम तो यहां पर गर्मी देने के लिए आए हैं और आप पानी फेंक रहे हैं।

उन्होंने पं. सुखराम को कहा कि भाजपा जनता की पार्टी है, किसी परिवार की नहीं कि किसी को भी टिकट दे दिया जाए। सत्ती के संबोधन के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी मौजूद थे।

सत्ती की भाषा देव भूमि की संस्कृति नहीं : मुकेश 

lok sabha election 2019: satpal satti disputed statement in mandi himachal
फाइल फोटो

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर से विवादित बोल बोलने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती पर पलटवार किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी में जिस प्रकार से सतपाल सत्ती ने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है, वह देवभूमि प्रदेश की संस्कृति नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बताएं कि आज देश में प्रधानमंत्री व भाजपा नेतृत्व के उपर उंगलियां उठ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व बताएं कि क्या उनकी यही भाषा है, जिसमें मार-काट की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता तो अब लगी है। इससे पहले भी सत्ती इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते रहे। चुनाव अयोग की कार्रवाई व चेतावनी के बावजूद सत्ती जिस प्रकार से कांग्रेस के नेताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed