फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: richest lok sabha candidate Devraj Bhardwaj of himachal

लोकसभा चुनाव: जानिए कौन है हिमाचल के सबसे धनवान प्रत्याशी

Thu, 23 May 2019 07:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: richest lok sabha candidate Devraj Bhardwaj of himachal
फाइल फोटो

हिमाचल के लोकसभा चुनावों में इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार है। भाजपा के चारों संसदीय प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि कांग्रेस के तीन प्रत्याशी करोड़पति हैं।

विज्ञापन


69.1 करोड़ की संपत्ति के मालिक देवराज भारद्वाज हिमाचल के सबसे धनाढ्य प्रत्याशी हैं। प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे चुनाव में इस बार मैदान में उतरे कुल 45 प्रत्याशियों में से 17 करोड़पति हैं।
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा 9 करोड़पति प्रत्याशी मंडी में हैं, जबकि शिमला और हमीरपुर संसदीय सीट पर सिर्फ दो-दो करोड़पति प्रत्याशी हैं। कांगड़ा में छह करोड़पति प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में वर्तमान सांसद रामस्वरूप के पास 1.57 करोड़ की संपत्ति हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी सेसराम के पास 2.19 करोड़, आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी चंद्रमणि के पास 1.16 करोड़ की संपत्ति है।

ये प्रत्याशी की करोड़ों की संपत्ति के मालिक

lok sabha election 2019: richest lok sabha candidate Devraj Bhardwaj of himachal

देवराज के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे गुमान सिंह के पास एक करोड़, ठाकुर सिंह के पास 15 करोड़, धर्मेंद्र ठाकुर के पास 28.38 करोड़, सुभाष मोहन के पास 1.62 करोड़ और घनश्याम चंद ठाकुर 1.47 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

कांगड़ा में किशन कपूर 8.75 व पवन काजल 7.94 करोड़ के मालिक हैं। नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा के पास 5.18 करोड़, बहुजन समाज पार्टी के केहर सिंह के पास 7.95 करोड़ और निर्दलीय प्रत्याशी बच्चन सिंह राणा व संजीव गुलेरिया के पास 5.47 व 2.62 करोड़ की संपत्ति है।

अनुराग ठाकुर की संपत्ति 1 करोड़ 5 लाख रुपये बढ़ गई

lok sabha election 2019: richest lok sabha candidate Devraj Bhardwaj of himachal
शिमला संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप की चल अचल संपत्ति में पिछले डेढ़ साल में भारी इजाफा हुआ है। साल 2017 के हलफनामे के अनुसार उनके पास 14 लाख 10 हजार की चल संपत्ति थी।

जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार अब उनके पास 36 लाख 60 हजार की चल संपत्ति है। हमीरपुर से भाजपा अनुराग ठाकुर व कांग्रेस से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल और 

शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर की कुल संपत्ति डेढ़ साल में 19 लाख रुपये बढ़ गई। शपथपत्र में उन्होंने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 3.48 करोड़ रुपये बताई है। चल संपत्ति 45.39 लाख और अचल संपत्ति 3.03 करोड़ है।

2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने करीब 3.60 करोड़ की चल अचल संपत्ति घोषित की है जबकि डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने खुद करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।

पिछले पांच साल के मुकाबले में अनुराग ठाकुर की संपत्ति 1 करोड़ 5 लाख रुपये बढ़ गई। अनुराग और उनकी पत्नी के नाम पर क्रमश: 3.25 लाख और 2.50 लाख रुपये कीमत के दो पिस्तौल हैं। इनमें से एक बेल्जियम निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed