बिलासपुर दुष्कर्म मामला: रामलाल ठाकुर बोले- मैं चुनाव लड़ूं या मुद्दों को उठाऊं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह जिला बिलासपुर में नाबालिग से हुए दुष्कर्म और ज्वालामुखी में एक 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने के मुद्दों पर पूछे गए सवाल को रामलाल ठाकुर ने संवेदनहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूं या इन मुद्दों को उठाऊं।
हालांकि बाद में राम लाल ठाकुर ने कहा कि शिमला में हुए दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप अपना विरोध दर्ज करवाया था। राम लाल ठाकुर बुधवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
राम लाल ठाकुर के इस बयान की हर जगह निंदा हो रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयान उनकी महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा भाजपा इस तरह कांग्रेस नेताओं के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। अनिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन को आदेश दिए हैं
हमीरपुर में विकास की गंगा सूख चुकी है : रामलाल
हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राम लाल ठाकुर ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर हर साल करोड़ों रुपये की सांसद निधि का हिसाब सार्वजनिक करें। उन्होंने कहां-कहां सांसद निधि दी और क्या-क्या काम किए, जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प जारी किया है, लेकिन वर्तमान में इस पर कोई भाजपा नेता बोलने और चर्चा करने को तैयार नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जब सत्ता में थे तो उन्होंने प्रदेशभर में अवैध कब्जों को नियमित करने के नाम पर पहले लोगों से आवेदन मंगवाए।
बाद में उन आवेदनों के आधार पर अवैध कब्जों की मिसलें बना दीं। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 70 फीसदी अवैध कब्जों के मामलों को वापस लेकर गरीब परिवारों को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि अब धूमल सठिया गए हैं।