{"_id":"5ca8b539bdec221402335e24","slug":"lok-sabha-election-2019-ramlal-thakur-road-show-from-una-road-to-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: रामलाल ठाकुर का ऊना से बिलासपुर तक होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: रामलाल ठाकुर का ऊना से बिलासपुर तक होगा रोड शो
Sat, 06 Apr 2019 08:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर आठ अप्रैल को रोड शो से चुनावी शंखनाद करेंगे। पार्टी ने बाकायदा इसका रूट चार्ट भी जारी कर दिया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बताया कि रामलाल ठाकुर का कार्यक्रम सोमवार आठ अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
वह मैहतपुर से सुबह 10.25 बजे, 11.25 बजे ऊना, 12 बजे कोटला, 12.30 बजे थाना कलां, 1.15 बंगाणा, 1.30 बजे लठियाणी, बडसर 2.15 गलू , 2.45 बजे मैहरे, 3.30 बजे तलाई, 4.15 बजे बरठीं , 5 बजे शाम झंडूता रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
कौशल ने कहा कि रामलाल ठाकुर सीधे ऊना आएंगे। जहां से रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामलाल ठाकुर विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर रखी हैं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री एम्स को लेकर लड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों का मोह सांसद अनुराग ठाकुर से उठ चुका है।