{"_id":"5cb7144bbdec2213e43a65e0","slug":"lok-sabha-election-2019-ram-swaroop-kishan-kapoor-suresh-and-anurag-thakur-files-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामस्वरूप 24, सुरेश 25 और अनुराग-किशन 26 को भरेंगे परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामस्वरूप 24, सुरेश 25 और अनुराग-किशन 26 को भरेंगे परचा
Thu, 18 Apr 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए सूबे के चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां तय हो गई है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहेंगे। भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा 24 अप्रैल को मंडी उपायुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र भरेंगे। पर्चा भरने के बाद मंडी के सेरी मंच पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 अप्रैल को भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार सुरेश कश्यप उपायुक्त कार्यालय शिमला में नामांकन पत्र भरेंगे। इसके बाद चौड़ा मैदान शिमला में रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार 26 अप्रैल को परचा दाखिल करेंगे। अनुराग ठाकुर हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र भरेंगे। इसके बाद गांधी चौक पर रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं, किशन कपूर उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिसके बाद दाड़ी मैदान में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन में राष्ट्रीय नेताओं के नाम अभी तय नहीं
सूबे की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में आने के लिए राष्ट्रीय स्तर से किसी नेता का नाम फाइनल नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि मंडी में रामस्वरूप के नामांकन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आ सकते हैं।