फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Rahul Gandhi will decide Congress candidate from Hamirpur himachal

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे हमीरपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी

Sat, 06 Apr 2019 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Rahul Gandhi will decide Congress candidate from Hamirpur himachal
फाइल फोटो

हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी का नाम कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे। दिल्ली में शनिवार को राहुल गांधी से प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की बातचीत होगी।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक रामलाल और प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र टिकट की दौड़ में अभी तक आगे हैं। भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेस में जाने का मामला लटका हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के 14 नेताओं ने हाईकमान को चंदेल के खिलाफ फिर से मेल भेजी है। इन नेताओं ने साफ कहा है कि सुरेश चंदेल को कांग्रेस में लेना उचित नहीं है। हाईकमान से कहा है कि हमीरपुर से कांग्रेस टिकट पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और सीएलपी नेता  मुकेश अग्निहोत्री की बैठक हुई।

बैठक में इन बातों पर होगा मंथन

इसमें फैसला लिया गया है कि हमीरपुर सीट से पार्टी टिकट किसे दिया जाए? यह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद तय करें। हाईकमान चाहता है कि लोकसभा चुनाव में सांसद अनुराग ठाकुर का रास्ता किसी भी तरीके से रोका जाए।

अनुराग ने संसद में अभी तक अपने संबोधन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ही निशाने पर रखा था। इसी कारण से हमीरपुर सीट में किसी दमदार नेता के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन किया जाता रहा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वेणुगोपाल ने टिकट के दावेदारों से टेलीफोन पर विचार-विमर्श भी किया। यह भी पूछा गया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिकों का वोट बैंक कि तना है। इन दावेदारों से अलग-अलग सवाल भी पूछे गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed