{"_id":"5cd81d33bdec22078e0ab06c","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanka-gandhi-rally-in-sundernagar-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ठियोग रैली में नहीं आएंगी प्रियंका, शेड्यूल में बदलाव की ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ठियोग रैली में नहीं आएंगी प्रियंका, शेड्यूल में बदलाव की ये है वजह
Sun, 12 May 2019 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 May 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की स्टार प्रचारक और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 मई को ठियोग रैली में नहीं, बल्कि सुंदरनगर में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। सुरक्षा कारणों के चलते ठियोग में उनके रोड शो को पहले ही रद्द किया जा चुका है। अब खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को प्रियंका के शेड्यूल में बदलाव की वजह बताया जा रहा है। अब ठियोग रैली को प्रदेश स्तरीय नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं सुंदरनगर की चुनावी रैली में प्रियंका के शिरकत करने का कार्यक्रम तय हुआ है। प्रियंका सुंदरनगर में सुबह 11 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। रैली स्थल का जायजा लेने एसपीजी की टीम सुंदरनगर गई है। प्रियंका की ठियोग और सुंदरनगर रैलियों का कार्यक्रम तय था, लेकिन 16 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। यह भी रैलियों के शेड्यूल बदलने का कारण है।
विज्ञापन
इसके अलावा ठियोग में प्रियंका के रोड शो और रैली स्थल को सुरक्षा के लिहाज से महफूज नहीं पाया गया है। एसपीजी ने रोड शो को सुरक्षा कारणों से पहले ही खारिज कर दिया था। अब रैली स्थल पर भी प्रियंका की शिरकत को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील बताया है। ठियोग में 14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कांग्रेस उम्मीदवार धनीराम शांडिल संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी राठौर के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने दी।
विज्ञापन