{"_id":"5cd2891ebdec2207315b54c6","slug":"lok-sabha-election-2019-preparations-for-rahul-gandhi-rally-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की ऊना रैली के लिए भीड़ जुटाने में लगे पार्टी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की ऊना रैली के लिए भीड़ जुटाने में लगे पार्टी नेता
Wed, 08 May 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 10 मई की ऊना रैली में भीड़ जुटाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए नेता पूरी ताकत से भीड़ जुटाने की कवायद में लगे हैं। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर हेलीकॉप्टर से ऊना रवाना हुए। वे रैली स्थल का जायजा लेंगे। पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत तीनों जिलों के विस क्षेत्रों से जीते विधायकों और कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़े प्रत्याशियों को दो-दो हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों को भी 500 से हजार लोगों को रैली में लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि राहुल की रैली तक प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ऊना में डेरा जमाएंगे। आसपास के क्षेत्रों में पार्टी प्रचार भी करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर हैं। राहुल गांधी ने अनुराग को निशाने पर रखा है। यही कारण है कि राहुल गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रैली कर अनुराग को घेरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन