फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: polling team wear Traditional costume in Tashigang polling booth

#VoteKaro दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग में पारंपरिक परिधान पहन पहुंची चुनाव टीम

Sun, 19 May 2019 07:08 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: polling team wear Traditional costume in Tashigang polling booth
फाइल फोटो

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में पोलिंग टीम भी स्पीति के पारंपरिक ट्रायबल परिधान पहन कर मतदान प्रक्रिया पूरी करवाएगी। टशीगंग मतदान केंद्र में मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है।

विज्ञापन


  हर मतदाता का पोलिंग बूथ में जनजातीय परंपरा से स्वागत किया जा रहा है। समुद्रतल से 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित टशीगंग मतदान केंद्र में सुबह सात बजे शून्य तापमान के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


स्पीति उपमंडल मुख्यालय काजा से 32 किमी दूर टशीगंग मतदान केंद्र से तिब्बत सीमा नजर आती है। इस मतदान केंद्र में 19 मई को कुल 49 वोटर मतदान करेंगे, जिनमें 29 पुरुष और 20 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

5 वोटर पहली बार मतदान करेंगे

lok sabha election 2019: polling team wear Traditional costume in Tashigang polling booth
फाइल फोटो

इस पोलिंग बूथ में 5 वोटर पहली बार मतदान करेंगे। टशीगंग के अलावा गेते गांव के मतदाता भी अपना वोट डालेंगे। अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण टशीगंग के आसपास घास और पेड़-पौधे तक नहीं उग पाते हैं। गांव के आसपास खेत खलियानों की हल्की से हरियाली भर नजर आती है।

15256 फीट की ऊंचाई पर होने के कारण यहां सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी काजा जीवन सिंह नेगी ने टशीगंग मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मतदान केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया है।

मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। पोलिंग टीम को मतदान के दिन पारंपरिक ट्रायबल परिधान पहनने होंगे। टशीगंग मतदान को लेकर पूरे काजावासियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed