फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: PM Narendra Modi rallies after 10 may in Himachal

हिमाचल में इस दिन से होंगी पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियां

Tue, 30 Apr 2019 10:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: PM Narendra Modi rallies after 10 may in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां 10 मई के बाद ही होंगी। प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मोदी समेत अन्य स्टार प्रचारकों का वक्त मांग रही है। मोदी का मंडी आने का कार्यक्रम तो लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


बाकी उन्होंने कहां-कहां जाना है, इस बारे में जल्दी ही प्रमुख प्रादेशिक नेताओं की उनसे मंत्रणा हो सकती है। दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पहले से प्रस्तावित पांच मई का हिमाचल का दौरा रद्द हो गया है।
विज्ञापन


अब वे 12 मई को ही हिमाचल आएंगे और उस दिन यहां तीन रैलियां करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लिए तय किए गए सभी स्टार प्रचारकों से प्रचार के लिए अलग-अलग समय लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन में शाह तीन जनसभाएं करेंगे

lok sabha election 2019: PM Narendra Modi rallies after 10 may in Himachal
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रचार के लिए वक्त मांगा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी 10 मई के बाद ही हिमाचल आ पाएंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि पीएम मोदी ने किन-किन क्षेत्रों में रैलियां करनी हैं।

चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि पांच मई का शाह का हिमाचल आने का कार्यक्रम टल गया है। पहले उन्होंने पांच और 12 मई दो दिन हिमाचल आने को वक्त दिया था, मगर अब वह पांच मई के बजाय 12 मई को ही आएंगे। एक ही दिन में शाह तीन जनसभाएं करेंगे।

बडे़ नेताओं को निमंत्रण देने दिल्ली जा सकते हैं प्रदेश भाजपा के नेता 

 पांच मई को शाह से पांच बजे के बाद का समय मिल रहा था, इसलिए देरी होने के चलते यह दौरा टल गया है। 12 मई को पहले शाह 11 बजे चंबा जाएंगे। साढ़े 12 बजे हमीरपुर होंगे और डेढ़ बजे उनका नाहन पहुंचने का कार्यक्रम है। 

पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के अन्य बड़े नेताओं को निमंत्रण देने प्रदेश भाजपा के नेता आगामी दिनों में दिल्ली जा सकते हैं। हालांकि, शिमला के दीपकमल स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा के नेता सभी प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं की व्यस्तता का शेड्यूल फोन पर भी मालूम किया जा रहा है, जिससे उनके कार्यक्रम तय किए जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed