फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 pawan kajal road show in kangra

कांगड़ा में काजल के रोड शो से वीरभद्र-बाली और चंद्र-आशा गायब

Fri, 05 Apr 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Apr 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 pawan kajal road show in kangra
रोड शो करते पवन काजल। - फोटो : अमर उजाला

ओबीसी कार्ड के बूते कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार पवन काजल के चुनावी शंखनाद की रैली से कई बड़े नेता गायब रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, टिकट की रेस में टॉप पर रहे जीएस बाली, ओबीसी नेता चंद्र कुमार, सुजान सिंह पठानिया, आशा कुमारी समेत कई अन्य नेताओं ने किनारा कर लिया।

विज्ञापन


बाली गुट से सुधीर गुट में शामिल हुए मंच संचालक मनोज ने पवन काजल की रैली को पहाड़ी रंग देने की कोशिश की। रैली में जुटी भीड़ में ज्यादा भागीदारी कांगड़ा और धर्मशाला विस क्षेत्र के समर्थकों ने रही। जीएस बाली के समर्थकों ने रैली से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन

रैली में न तो बाली, उनके बेटे और न ही पदाधिकारी पहुंचे। हालांकि, रैली में शामिल न होने के नेताओं ने अपने-अपने तर्क देने की कोशिश की। खास बात यह भी रही कि एयरपोर्ट से लेकर मटौर तक हुए रोड शो में सड़कों के किनारे कांग्रेस उम्मीदवार का एक भी पोस्टर और बैनर नहीं दिखा।

हालांकि, एयरपोर्ट, रोड शो और रैली स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटाकर काजल ने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश जरूर की। रोड शो और रैली में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा रैली आयोजन के डायरेक्टर की तरह भूमिका निभाते हुए दिख रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी किशन कपूर पर रोने का तंज कसकर अपने राजनीतिक इरादे जाहिर कर दिए। 

रोड शो के बाद पवन काजल के घर के बाहर हुई स्वागत रैली में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सहित कुछ विधायकों, पूर्व विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

रैली में काजल ने साफ संकेत दिए कि सियासी रण की रणनीति उन्हीं के घर से बनेगी। रैली में भीड़ जरूर जुटाई गई लेकिन शाम होने के चलते कुलदीप राठौर और काजल के भाषण के दौरान ही महिलाएं कुर्सियां खाली छोड़कर घर को जाने लगीं। मंच पर काजल दूर से इशारों से महिलाओं को रोकने की कोशिश करते रहे। काजल ने अपने भाषण का ज्यादातर हिस्सा विधानसभा क्षत्र में अपनी उपलब्धियों पर ज्यादा फोकस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed