फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Pawan Kajal road from the airport to the house in kangra

पवन काजल ने एयरपोर्ट से घर तक निकाला रोड शो, ये बड़े नेता रहे मौजूद

Thu, 04 Apr 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Pawan Kajal road from the airport to the house in kangra
पवन काजल - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार पवन काजल का गगल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।

विज्ञापन


गद्दी समुदाय के कुछ कलाकारों ने नाटी डालकर काजल का स्वागत किया। काजल की पत्नी मोनिका काजल ने पति को हार पहनाया। इसके बाद लोगों ने काजल को टिकट मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा काजल के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। बाइक रैली के साथ काजल ने मटौर तक रोड शो निकाला। खुली जीप में पार्टी के सभी दिग्गज काजल के साथ खड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी बना तो चंबा में लगेगा सीमेंट प्लांट: काजल 

lok sabha election 2019: Pawan Kajal road from the airport to the house in kangra
पवन काजल की रैली - फोटो : अमर उजाला

 विधायक पवन काजल ने घर के बाहर रैली में एलान कर दिया कि यदि वह दिल्ली पहुंचे तो कांगड़ा-चंबा की तस्वीर बदल कर रख देंगे। वायदा किया कि सांसद बने तो इसी कार्यकाल में चंबा में सीमेंट की फैक्ट्री शुरू करवा देंगे नहीं तो चंबा के लोग उन्हें अपने क्षेत्र में आने से ही रोक दें।

जनता यह न समझे कि दिल्ली पहुंच गया तो कांगड़ा का क्या होगा? वह 2022 का चुनाव फिर कांगड़ा विस क्षेत्र से ही लड़ेंगे। पिछले विधायक के कार्यकाल में ही उन्होंने अपने विस क्षेत्र में दो डिग्री कालेज, आईटीआई, उपरोजगार कार्यालय जैसी सुविधाएं जनता को दी हैं।

भाजपा ने कांगड़ा चंबा के लिए जितने भी जुमले दिए हैं उन्हें वह हकीकत में बदलकर दिखाएंगे। ठेठ पहाड़ी लहजे में उन्होंने कहा कि तुआड़ा ए घोड़ा थकने आला नी है। जनता कोई एक ऐसा काम बता दे जो शांता कुमार ने अपने सांसद रहते हुए किया हो। जनता की हर मिस्ड काल का जवाब दूंगा। 

दो माह पहले काजल से मिला तक नहीं था :.राठौर

lok sabha election 2019: Pawan Kajal road from the airport to the house in kangra
कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

काजल के घर के बाहर आयोजित स्वागत रैली में पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि दो माह पहले तक वह विधायक काजल से रूबरू तक नहीं हुए थे। जब काजल को पीसीसी का उपाध्यक्ष बनाया तो उन्हें नहीं पता था कि कभी यह लोस का टिकट लेकर आएंगे।

भाजपा सेना पर भी राजनीति करती है। हिमाचल में भाजपा सरकार ने एक भी कोई नया काम नहीं किया। यह सरकार नाकाम साबित हुई है। कांगड़ा और शिमला में भाजपा पहले ही हार मान चुकी है इसीलिए तो शांता और कश्यप का टिकट काट दिया गया। 


 

काजल का भविष्य रातोंरात बदला : अग्निहोत्री

lok sabha election 2019: Pawan Kajal road from the airport to the house in kangra

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि काजल शराफत की प्रतिमूर्ति हैं। एमपी चुनाव का टिकट मिलने से काजल का भविष्य रातोंरात बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा से भेदभाव करते हैं।

वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा को दूसरी राजधानी का दर्जा दिया। यहां विधानसभा बनाई लेकिन भाजपा कार्यकाल में यहां स्थितियां बदल गई हैं। लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। विधायक काजल को टिकट देकर राहुल गांधी ने ईमानदार प्रत्याशी घोषित किया है। 

कपूर ने रोकर टिकट लिया और मंत्री बने : सुधीर

lok sabha election 2019: Pawan Kajal road from the airport to the house in kangra

राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव सुधीर शर्मा ने रैली में कहा कि शांता कुमार ने कांगड़ा चंबा का कई बार नेतृत्व किया। पहले लोगों को आलुओं की चिप्स फैक्ट्री लगाने के सपने दिखाए, फिर गद्दी समुदाय के लोगों के लिए कंबल की फैक्ट्री लगाने के सब्जबाग दिखाए।

रेलवे लाइन और चंबा में सीमेंट फैक्ट्री के जुमले सुनाए। अपने कार्यकाल में शांता ने जनता को ठगने के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर ने डेढ़ साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने रोकर टिकट लिया, रोकर मंत्री बने। यह सब वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed