फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 pawan kajal congress candidate from kangra seat

कांगड़ा से पवन काजल ने झटका कांग्रेस का टिकट, सुधीर ने दी बधाई

Wed, 03 Apr 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 pawan kajal congress candidate from kangra seat
पवन काजल - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन

लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार कांग्रेस ने हिमाचल की कांगड़ा संसदीय सीट से विधायक पवन काजल को चुनावी दंगल में उतार दिया है। काजल का मुकाबला भाजपा के किशन कपूर से होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं।

किशन कपूर इस समय धर्मशाला से विधायक हैं और सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री भी हैं, जबकि पवन काजल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। किशन कपूर को टिकट देकर भाजपा गद्दी समुदाय और काजल को टिकट देकर कांग्रेस ओबीसी वोट बैंक पर नजरें टिकाए हुए है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं केंद्रीय चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने कांग्रेस की सूची जारी कर कांगड़ा संसदीय सीट से विधायक पवन काजल को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट दिया है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी कांगड़ा से पवन काजल को टिकट देने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान कांगड़ा संसदीय सीट से पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार कर रहा था क्योंकि कांगड़ा में ब्राह्मण वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा था। भाजपा पहले कांगड़ा से सांसद शांता कुमार को टिकट देने पर विचार कर रही थी।
 


अंतिम क्षणों में शांता कुमार ने जैसे ही लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया तो भाजपा आलाकमान ने गद्दी समुदाय के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा से टिकट देने का फैसला किया। दूसरी ओर कांग्रेस हाईकमान को भी अपने पुराने फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ा। कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा में ओबीसी वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए सुधीर की जगह विधायक पवन काजल को कांगड़ा से टिकट दे दिया।
 
हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी की तलाश अभी जारी
कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी तो पार्टी हाईकमान ने घोषित कर दिया, लेकिन हमीरपुर संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी की तलाश अभी जारी है। कांग्रेस ने चार संसदीय सीटों में से तीन पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें कांगड़ा से पवन काजल के अलावा मंडी से आश्रय शर्मा और शिमला से धनी राम शांडिल को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर से भाजपा ने चारों सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला सीट से सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed