फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Pawan kajal congress candidate for Kangra MP Seat

कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे पवन काजल: कुलदीप राठौर

Sun, 31 Mar 2019 06:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Pawan kajal congress candidate for Kangra MP Seat
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल होंगे। हाईकमान कांगड़ा के प्रत्याशी के नाम की विधिवत घोषणा करेगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पैनल बना दिया गया है और इस पर हाईकमान ही अंतिम फैसला लेगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर, सूत्रों से मालूम हुआ है कि हमीरपुर के पैनल में से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पार्टी टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पैनल में शामिल राम लाल ठाकुर भी पार्टी टिकट के लिए पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर अपने दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। राठौर का दावा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चारों सीटों पर जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अपने चारों सांसदों को लोकसभा चुनाव में उतारने के लिए पैनल में नाम भेजे थे परंतु अंतिम क्षणों में दो प्रत्याशियों को बदला गया। राठौर बोले कि इससे साबित हो चुका है कि भाजपा पहले ही हाथ खड़े कर चुकी है और इसे हार होने का डर सताने लगा है। उन्हें सांसद शांता कुमार और वीरेंद्र कश्यप का टिकट काटना पड़ा है और यह भाजपा की हार की ओर इशारा कर रहा है।

राठौर ने कहा कि भाजपा सांसद विकासात्मक कार्य करने में विफल रहे हैं। भाजपा के सांसदों ने प्रदेश में जो गांव गोद लिए थे, उनके विकास पर कोई गौर नहीं किया गया। भाजपा सांसदों ने अपने क्षेत्रों के विकास पर भी कोई ध्यान नहीं दिया और न ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना। भाजपा सांसदों के गोद लिए गांवों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

एआईसीसी ने कर्नल धर्मेंद्र पटियाल से किया संपर्क 
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए आवेदन किए भूतपूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र पटियाल का दावा है कि उनसे भी अखिल भारतीय कांग्रेस ऑफिस से फोन पर संपर्क किया गया है। पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनसे कई सवाल पूछे गए।

उनमें से एक सवाल यह भी पूछा गया कि वर्ष 2012 में सेना क्यों छोड़ी? उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करके सक्रिय राजनीति में जुड़ना चाहता था। कर्नल पटियाल ने सुजानपुर टीहरा से शिक्षा ग्रहण की है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र पटियाल का नाम पैनल में इस कारण से भी जोड़ा गया है क्योंकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिकों का दबदबा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed