{"_id":"5cab03a8bdec2213f933036f","slug":"lok-sabha-election-2019-pawan-kajal-and-kishan-kapoor-in-satsang-in-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधास्वामी सत्संग में पहुंच गए काजल और कपूर, श्रद्धालुओं के बीच सुने प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधास्वामी सत्संग में पहुंच गए काजल और कपूर, श्रद्धालुओं के बीच सुने प्रवचन
Mon, 08 Apr 2019 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
पवन काजल
- फोटो : फाइल फोटो
परौर में चल रहे राधास्वामी सत्संग के समापन समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के बीच भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पहुंच गए। कांगड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर और कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने गुरेंद्र सिंह महाराज के प्रवचन सुने। हालांकि दोनों नेताओं ने सत्संग के दौरान केवल उपस्थिति दर्ज कराई और संगत के साथ बैठकर प्रवचन सुने।
विज्ञापन
चुनावी सीजन में इस हाजिरी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, राधास्वामी सत्संग में आए हजारों लोग कांगड़ा से गुरेंद्र महाराज के अनुयायी हैं। सत्संग कार्यक्रम का समापन था। इस दौरान कपूर और काजल ने करीब डेढ़ घंटे तक चले सत्संग में उपस्थित रहकर खुद को गुरेंद्र महाराज का अनुयायी दर्शाने का प्रयास किया।
विज्ञापन