फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: nitin Gadkari is active on social media in Shimla

शिमला में आराम के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहे गडकरी

Wed, 01 May 2019 10:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: nitin Gadkari is active on social media in Shimla

आराम करने के साथ केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी शिमला में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। गडकरी ने मंगलवार सुबह सवा दस बजे मराठी में ट्वीट किया - राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यांना कोटि कोटि अभिवादन।

विज्ञापन


यानी उन्होंने महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके इस ट्वीट को शाम तक 1645 लाइक्स मिले और लोग इसे रीट्वीट कर चुके थे। 
विज्ञापन


नितिन गडकरी बीते सोमवार को शिमला पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के शिरडी में जनसभा के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद पत्नी सहित शिमला आए। शिमला मेें वह छराबड़ा स्थित एक पांच सितारा होटल में आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को गडकरी होटल के बाहर लॉन पर टहले। 30 अप्रैल को ही महाराष्ट्र के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की जयंती थी तो सुबह-सवेरे ही उन्होंने ट्वीटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


आज सांगला जाएंगे गडकरी 
गडकरी बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर से किन्नौर के सांगला जाएंगे। वह मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सांगला में जनसभा संबोधित करेंगे। इसके बाद गडकरी वापस दिल्ली रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed