हिमाचल में इस दिन गरजेंगे नवजोत सिंह सिद्धू समेत ये कांग्रेसी दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही स्टार वॉर तेज हो गया है। इसी कड़ी में स्टार प्रचारकों ने भी हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू, गुलाम नबी आजाद और कैप्टन अमरिंदर सिंह 15 मई से हिमाचल आएंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू की पांवटा, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में चुनावी रैलियां होंगी। गुलाम नबी आजाद चंबा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ऊना और हमीरपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोलेंगे।
गुलाम नबी आजाद और कैप्टन अमरिंदर इस दिन करेंगे रैली
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को 15 और 16 मई में से एक-एक दिन चुनावी जनसभा और रैली के लिए बुलाया जा रहा है। एआईसीसी इन स्टार प्रचारकों के लिए दोनों दिनों में एक-एक दिन प्रचार के लिए निर्धारित कर रही है।
नवजोत सिंह सिद्धू की सबसे अधिक चार रैलियां होनी हैं। ये रैलियां चारों संसदीय क्षेत्रों में कराई जानी हैं। सिद्धू की पांवटा, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में रैलियां होना तय है। गुलाम नबी आजाद की चुनावी रैली चंबा में होगी। कैप्टन अमरिंदर की चुनावी रैली ऊना और हमीरपुर में की जानी हैं।