फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth

झूला पुल से वोट डालने के लिए पहुंचीं बुजुर्ग महिलाएं, कई नंगे पांव पहुंचे मतदान केंद्र

Sun, 19 May 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/चंबा/नाहन (सिरमौर)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/चंबा/नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth
घरूरू में वोट डालने जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों के लिए हुए मतदान में वोटरों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भले ही जिला मुख्यालय चंबा से आठ किमी की दूरी पर रावी नदी पार बसे तडग़्रांवासियों के लिए कोई भी सरकार एक पुल तक न बना सकी हो, लेकिन यहां के लोगों ने सरकार से नाराज होने के बाद भी लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित की।

विज्ञापन


तडग़्रांवासियों ने जान को जोखिम में डाल कर झूला पुल (घरूरू) से सफर करके रावी नदी को पार कर मतदान किया। रविवार को तडग़्रां के सौ से ज्यादा मतदाता रावी नदी को पार करके भड़ियां कोठी स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। यहां बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


उन्होंने इस उम्मीद में लोकसभा के चुनाव में वोट डाला कि चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी, वह उनके गांव के लिए शायद सड़क का निर्माण करवा दे। क्योंकि सड़क बनेगी तो गांववासियों की मुसीबतें कम होंगी। अब देखना यह है कि सरकार इन लोगों की उम्मीदों पर कहां तक खरा उतरती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरूरू से नीचे गिरने से गांव के दो लोग जान गंवा चुके

lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth
वोट डालने जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण ओंकार सिंह, एन सिंह, सोनू, बंटी, मुकिंद्र, विनोद कुमार, बलदेव, दयालू, बबलू, मौजू और रूमाल सिंह ने बताया कि उन्हें केंद्र में बनने वाली नई सरकार से काफी उम्मीदे हैं। कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने तडग़्रांव में रहने वाले 40 परिवारों के लिए रावी नदी पर पैदल पुल का निर्माण नहीं करवाया। इतना ही नहीं चुनाव के लिए वोट मांगने के लिए भी कोई प्रत्याशी उनके गांव नहीं पहुंचा।

चाहे वह लोकसभा के चुनाव हो या विधानसभा के चुनाव। सभी प्रत्याशी रावी नदी का तेज बहाव देख किनारे से ही लौट जाते हैं। जबकि गांववासी रोज जान को जोखिम में डालकर रावी नदी को घरूरू के जरिये पार करते हैं। रावी नदी को घरूरू से पार करना स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है। घरूरू से नीचे गिरने से गांव के दो लोग जान गंवा चुके हैं।

इसके अलावा एक दर्जन लोगों को गंभीर चोटिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं घरूरू की गरारी में हाथ जाने से कई लोगों की उंगलियां भी कट चुकी हैं। गांववासी लंबे समय से सरकार और प्रशासन से यही मांग कर रहे हैं कि घरूरू के स्थान पर ग्रामीणों के लिए पैदल पुल का निर्माण किया जाए। लेकिन आज दिन तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। 

दिव्यांगों ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर दी प्रेरणा

lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth
दिव्यांग मतदाता - फोटो : अमर उजाला

जिलेभर में लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांग और बुजुर्गों का जोश प्रेरणादायक था। सुबह से लेकर शाम तक पोलिंग बूथों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की लाइनें लगी रहीं। मतदान के लिए कई बुजुर्ग खुद पैदल चलकर नंगे पांव बूथों तक पहुंचे तो कई परिजनों की पीठों पर और निजी वाहनों में आए।

93 वर्षीय तवारु राम, 95 वर्षीय माघी देवी, 107 वर्षीय शाहड़ी देवी, 85 वर्षीय नारायण कौर, 103 वर्षीय ढहालू राम, 90 वर्षीय भद्रसिला, 92 वर्षीय लीला देवी ने कहा कि वोट डालना देश के हर नागरिक का परम कर्त्तव्य है। इसलिए हमें वोट डालना कभी नहीं भूलना चाहिए।

उधर, दिव्यांगों में 50 वर्षीय निर्मला देवी, 58 वर्षीय पारस शर्मा, 95 वर्षीय बादामु, 40 वर्षीय प्रवीन कुमार, 82 वर्षीय किशन चंद, 95 वर्षीय सनैहरु देवी, 107 वर्षीय ब्रिकी देवी, 42 वर्षीय खूब राम, 100 वर्षीय गलासो देवी, 105 वर्षीय वयोवृद्ध शिव राम, 32 वर्षीय तारा देवी, 95 वर्षीय देवकू देवी, 95 वर्षीय मैना देवी,

प्रभा देवी, 95 वर्षीय ज्यूणी देवी, 104 वर्षीय नराध देवी, 100 वर्षीय डोडी देवी, 95 वर्षीय मंघरी देवी आदि ने लाठियों और अन्य साधनों से पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन आयोग की ओर से सभी बुुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए स्वयंसेवी भी बूथों पर तैनात किए गए थे।

पांगी में 121 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी संग डाला वोट

lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth
वीर चंद व केसरी देवी - फोटो : अमर उजाला

जनजातीय क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार की अफवाह के चलते एक बुजुर्ग दंपती ने मतदान में सबसे पहले जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही चुनाव बहिष्कार जैसी अफवाहों पर भी करारा तमाचा लगाया।

पांगी घाटी के माहलियत पोलिंग बूथ में 121 वर्षीय वीर चंद निवासी हिमालयत ने अपनी 95 वर्षीय केसरी देवी के साथ जाकर मतदान किया। दंपती ज्यादा उम्र के कारण पैदल नहीं चल सकता था।

इसलिए परिजन उन्हें माहलियत से दो किमी दूर पोलिंग बूथ तक गाड़ी में बैठाकर ले गए। गाड़ी से उतरने के बाद परिजन के सहारे दंपती मतदान केंद्र पहुंचे। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वीर चंद जिले में सबसे ज्यादा उम्र वाले मतदाता होंगे। 

नवजात लेकर वोट देने पहुंचीं जननी 

lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth

दो दिन की बच्ची को लेकर जननी अस्पताल से अपने मतदान केंद्र पहुंचीं। महिला ने अपने परिवार के साथ मत का प्रयोग किया। बनकला पंचायत के प्रधान तपिंद्र शर्मा ने बताया कि दीपिका गुरुंग पत्नी सुमित गुरुंग का प्रसव दो दिन पहले ही अस्पताल में हुआ था।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर बनकला पहुंचीं। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में अपनी बच्ची को साथ लेकर मत का प्रयोग किया। उनके साथ सास प्रोमिला व ससुर भूपेंद्र गुरंग भी पहुंचे। दीपिका ने बताया कि वे अपने मत का प्रयोग कर बहुत खुश हैं।

lok sabha election 2019: Many elderly voters reached bare foot in polling booth
झूला पुल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कुल्लू में भी कई मतदाता सड़क सुविधा न होने के चलते नदी पार कर झूला पुल से वोट करने पहुंचे। मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर दिनभर चहल पहल बनी रही। मतदान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

जिला के पोलिंग बूथों में मतदान के लिए सुबह सात बजे से पूर्व ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।  उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने कहा कि लोगों ने सुबह से वोट करने को लेकर उत्साह दिखाया है। इस बार लोगों में मतदान को लेकर अधिक उत्साह रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed