{"_id":"5ca0708dbdec2213e43a55f4","slug":"lok-sabha-election-2019-mandi-mp-seat-congress-candidate-aashray-campaigning-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी दिल्ली में हैं आश्रय, दो अप्रैल को मंडी पहुंचकर शुरू करेंगे प्रचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी दिल्ली में हैं आश्रय, दो अप्रैल को मंडी पहुंचकर शुरू करेंगे प्रचा
Sun, 31 Mar 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
आश्रय शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद मंडी संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा दो अप्रैल को मंडी आएंगे। सुबह 11 बजे वह सलापड़ पहुंचेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने वेब पेज में समर्थकों और लोगों के साथ साझा की है। आश्रय शर्मा अपने दादा पंडित सुखराम के साथ दिल्ली में ही हैं।
विज्ञापन
आश्रय शर्मा ने लिखा है- बड़े, बुजुर्गों, माताओं, बहनों और मेरे साथियों की कृपा और प्यार से मंडी संसदीय क्षेत्र का कांग्रेस पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बना कर भेजा है। अत: आप सबसे अनुरोध है कि दो अप्रैल को 11 बजे सलापड़ पहुंचे। सब इकट्ठा मिलकर मंडी की तरफ चलेंगे और कांग्रेस पार्टी की मंडी लोकसभा की सीट जीतकर राहुल गांधी की झोली में डाल कर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाकर संसद भेजेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ऑब्जर्वर, नेता प्रतिपक्ष आएंगे
आश्रय शर्मा के मंडी आने के उपलक्ष्य पर उनका कांग्रेस नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी भी मंडी में मौजूद रहेंगे। खुद आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों, पीसीसी पदाधिकारियों और सीएलपी लीडर के मंडी पहुंचने की बात की है।
विज्ञापन