#VoteKaroहिमाचल के 774 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब कास्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्वक चुनाव को लेकर आयोग ने सूबे के बारह जिलों में करीब 774 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। आयोग ने सूबे के 11 जिलों में लाइव वेब कास्टिंग के लिए 776 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन किया है।
इन केंद्रों पर मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मतदान के दिन होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। हालांकि, लाहौल के दो मतदान केंद्रों में दूरसंचार सेवाएं ठप होने से लाइव वेब कास्टिंग नहीं होगी।
प्रदेश के चार लोस क्षेत्र में 776 अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर हाईटेक कैमरे स्थापित किए हैं। इनके माध्यम से मतदान बूथों का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा। इससे अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदेय स्थलों पर चुनाव आयोग की तीसरी निगाह होगी।
साथ ही ऐसे स्थलों का आयोग की साइट पर ही लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। वेबकास्ट के माध्यम से स्थलों पर होने वाली गड़बड़ी को रोक जा सकेगा। साथ ही स्थलों पर गड़बड़ी करने वालों पर भी निगाह रखी जा सकेगी।
इधर, जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्र के 104 मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग लाइव वेब कास्टिंग करेगा। शनिवार को शिमला संसदीय सीट के रिटर्निगिं अधिकारी राजेश्वर गोयल ने इन केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे हिंसक और नकारात्मक घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
क्या है वेब कास्टिंग
इसमें किन्नौर में 14, शिमला में 104, सिरमौर में 55, सोलन में 53, बिलासपुर में 46, ऊना में 54, हमीरपुर में 60, मंडी में 113, कुल्लू में 55, कांगड़ा में 160 चंबा में 60 मतदान केंद्रों से वेब कास्टिंग की जाएगी। इसकी मॉनट्ररिंग शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी संसदीय सीट के रिटर्निंग अधिकारी करेंगे।
वेब कास्टिंग हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन पर चलता है। इसके जरिए आप मोबाइल लैपटॉप या डेस्कटॉप पर घर बैठे सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी भी जगह का लाइव नजारा देख सकते हैं। इसमें हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन होता है। इसके अलावा कंप्यूटर पर इसको चलाने के लिए वीडियो सॉफ्टवेयर लगा होता है।