{"_id":"5cab3829bdec22142901a578","slug":"lok-sabha-election-2019-kuldeep-singh-rathore-statement-over-bjp-sankalp-patra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बताए 2014 के संकल्प कितने पूरे किए: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बताए 2014 के संकल्प कितने पूरे किए: राठौर
Mon, 08 Apr 2019 05:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि भाजपा नेता पहले बताएं कि वर्ष 2014 में किए संकल्पों को कितना पूरा किया गया। भाजपा का संकल्प पत्र महज औपचारिकता है।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि भाजपा ने फिर से राम मंदिर निर्माण का राग अलापा है। धारा 370 को खत्म करने की बात कही है। किसानों की आय दोगुना कहने की बात फिर से कही गई है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले पांच साल से आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
युद्ध में इतने सैनिक नहीं मारे जाते, जितने आतंकियों से लोहा लेता सैनिक शहीद हुए हैं। आतंकवाद पर नकेल नहीं कसी जा सकी। केंद्र सरकार के सत्ता पर रहते भ्रष्टाचार बढ़ा है और पांच साल तक केंद्र में कुशासन रहा।
विज्ञापन